राजनीतिविदेश

आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, दो दशक बाद बांग्लादेश में BNP का शासन

ढाका। बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज तारीक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लाइव अपडेट

11:00 AM, 17-Feb-2026

तारिक रहमान ने बोगरा-6 सीट छोड़ी, ढाका-17 से ही रहेंगे सांसद

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने 13वें संसदीय चुनाव में जीतने के बाद बोगरा-6 सीट छोड़ने का निर्णय लिया है और ढाका-17 सीट अपने पास रखने का फैसला किया है। ढाका-17 से उन्होंने लगभग 72,699 वोट हासिल किए, जबकि बोगरा-6 सीट पर उन्होंने 2,16,284 वोट प्राप्त कर जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार अब्दुर रहमान सोहेल को बड़े अंतर से हराया था। तारिक रहमान ने बांग्लादेश निर्वाचन आयोग (ईसी) को लिखित रूप में बोगरा-6 सीट छोड़ने की औपचारिक सूचना दी है। ईसी के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने इसकी पुष्टि की है।

10:49 AM, 17-Feb-2026

नए सांसदों को दिलाई जा रही शपथ

बांग्लादेश की 13वीं नेशनल पार्लियामेंट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में शपथ ली। सुबह करीब 10:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई। मुख्य समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके शुरुआती मंत्रिमंडल को पद की शपथ दिलाएंगे।

10:15 AM, 17-Feb-2026

चुनाव परिणाम: किसे कितनी सीटें?

आधिकारिक नतीजों के अनुसार:-

  • बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी): 209 सीटें
  • जमात-ए-इस्लामी (मुख्य विपक्ष): 68 सीटें
  • नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी): 6 सीटें
  • अन्य: 7 सीटें
  • निर्दलीय: 7 सीटें
09:55 AM, 17-Feb-2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे

ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक उप सचिव सीमा मल्होत्रा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भी समारोह में भाग लेने की संभावना है। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

09:55 AM, 17-Feb-2026

कौन है बांग्लादेश के होने वाले नए प्रधानमंत्री?

बांग्लादेश को 35 साल बाद एक नया प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रूप में मिलने जा रहा है। चार साल के लंबे निर्वासन और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद तारिक रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मजबूती से एकजुट किया और युवा मतदाताओं को आकर्षित करते हुए जनसमर्थन की नई लहर खड़ी की। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

09:49 AM, 17-Feb-2026

जातीय संसद के साउथ प्लाजा में होगा समारोह

शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक हॉल के बजाय जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया। करीब 1200 विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक आयोजन संपन्न होगा। शाम 4 बजे राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button