Uncategorizedदेशधर्म-संस्कृति

शारदीय नवरात्रि, पितृ पक्ष सहित सितंबर माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

नई दिल्ली: सितंबर माह में गणेश उत्सव, अनंत चतुर्थी, सर्वपितृ अमावस्या, पितृपक्ष, शारदीय नवरात्रि जैसे बड़े-बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही 10 सितंबर से हिंदू कैलेंडर का माह भाद्रपद समाप्त हो जाएगा और अश्विन मास शुरू हो जाएगा।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, ये साल का नौवां महीना है। इस माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे है। इस माह की शुरुआत महिलाओं के लिए खास व्रत माना जाने वाला ऋषि पंचमी भी है। इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जानिए सितंबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

सितंबर 2022 के व्रत त्योहार

01 सितंबर 2022-गुरुवार– ऋषि पंचमी, ललिता षष्ठी

02 सितंबर 2022 ,शुक्रवार– सूर्य षष्ठी, संतान सप्तमी, बड़ी सातम, coconut day

04 सितंबर 2022, रविवार– श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती

05 सितंबर 2022, सोमवार– शिक्षक दिवस

06 सितंबर 2022, मंगलवार– परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त)

07 सितंबर 2022, बुधवार– डोलग्यारस, जलझूलनी एकादशी (वैष्णव )

09 सितंबर 2022, शुक्रवार– अनंत चतुर्दशी, गणपति बप्पा विसर्जन

10 सितंबर 2022, शनिवार–  पितृ पक्ष आरंभ,  श्राद्ध प्रारम्भ, पूर्णिमा व्रत

17 सितंबर 2022, शनिवार– जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी

21 सितंबर 2022, बुधवार– इंदिरा एकादशी

25 सितंबर 2022, रविवार– सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध समाप्त

26 सितंबर 2022, शुक्रवार– शारदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, शनिवार-  शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन  मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर 2022, रविवार- शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर 2022, सोमवार- शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर 2022, मंगलवार- शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता पूजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button