युद्ध के 13वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, 9 लोगों की मौत ~

युद्ध के 13वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, 9 लोगों की मौत

युद्ध के 13वें दिन रूस  ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, 9 लोगों की मौत

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया कि रूस ने मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाया। आईसीआरसी मध्यस्थता के साथ समझौतों के बावजूद मानवीय निकासी को रोक रहा है। कल निर्जलीकरण से एक बच्चे की मौत हो गई।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे।

editor

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *