Uncategorizedखेलविदेश

फुटबॉल विश्व कप में बेल्जियम को मोरक्को ने 2-0 से हराया

दोहा: फुटबॉल विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को मोरक्को ने बड़ा उलटफेर किया। उसने फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम को 2-0 से हरा दिया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।

मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

फुटबॉल विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को बेल्जियम का सामना मोरक्को से होगा। ग्रुप-एफ में बेल्जियम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने पिछले मैच में कनाडा को 1-0 से हराया था। वहीं, मोरक्को को क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। वह इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button