Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के होंगे अगले मुख्यमंत्री

देहरादून।

पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।  वह 23 मार्च को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर सम्भालेंगे हाईकमान ने  विधायकों की बैठक के बाद उनके नाम पर मोहर लगा दी है। आज देहरादून में हुई विधानमंडल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। वह 23 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगें।

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड के 20 साल के इस सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। भाजपा ने सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button