उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मायापुर विद्या मंदिर में युवा संगम का आयोजन

हरिद्वार(अमित शर्मा)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मायापुर विद्या मंदिर में युवा संगम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में *पवन जी, प्रांत सेवा प्रमुख, उत्तराखंड* का सानिध्य सभी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता *संत हिमांशु जी महाराज, प्रेम प्रकाश आश्रम* द्वारा की गई। इस अवसर पर *डॉ. यतींद्र जी, जिला संघचालक* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयकारों के साथ किया गया। युवा संगम में मटका फोड़, रस्साकशी, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति गानों पर युवाओं द्वारा आकर्षक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में हरिद्वार विभाग के विभाग प्रचारक राकेश जी, जिला प्रचारक जगदीप जी, नगर प्रचारक तनुज जी, नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत जी, अभिषेक जी, मनोज जी, त्रिलोक जी, अनुराग कौशिक जी, प्रीतम जी, सुनील जी, विवेक जी, वासुदेव जी, सचिन जी, प्रियांशु जी, वाले जी, अमित जी, दीपक जी, दीपक कश्यप जी, राजवीर जी, अनुपम जी, राजेंद्र जी, अमरेश जी, कमल जी, अंकित जी, विशाल जी, संदीप जी, राहुल जी, उमेश जी, अर्पित जी, मलाई जी, सुतीक्ष्ण जी, दिग्विजय जी, मनोज जी, भगवान दास जी, नमन जी, देशराज जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button