युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरतः डॉ. फारूक

देहरादून। किंग्स्टन इंपीरियल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, देहरादून और लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ ने संयुक्त रूप से देहरादून में रंगरेज़ा 2024 का आयोजन किया। बच्चों ने अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की खास प्रस्तुति दी और लोगों को अलग-अलग राज्यों की झलक दिखाई। छात्राओं ने महिला विकास और भारतीय सैनिकों की कहानी को अलग-अलग रूप में पेश कर सभी की आंखें नम कर दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक (अध्यक्ष, हिमालया वेलनेस कंपनी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. एस. फारूक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को लगातार अपने
लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
डॉ. एस. फारूक ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को अपने हुनर और छिपी प्रतिभा को दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। डॉ. फारूक ने कॉलेज के महानिदेशक अनिंदर सिंह अरोड़ा को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आज के दौर में जब हर जगह आगे निकलने की होड़ मची हुई है, ऐसे आयोजन बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए बहुत जरूरी हैं। वहां मौजूद बच्चों ने डॉ. एस फारूक की बातें ध्यान से सुनी।
कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए हिंदुस्तान के मशहूर गायक सलमान और जमां ने अपनी मौजूदगी से रात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।




