उत्तराखण्ड

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l बहादराबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात चेतक पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नहर पटरी स्थित यूकेलिप्टिस पेड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय कुमार (23) पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी हेतमपुर अन्नेकी, थाना सिडकुल, हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 296/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल अवनेश राणा और होमगार्ड अमरीष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button