उत्तराखण्ड

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

बहादराबाद (बी बी चंदेला )। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और हो-हल्ला कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी ने पुलिस कर्मियों क़ो सूचना दी कि एक व्यक्ति सरेराह गैर समुदाय के लोगों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गुरजीत सिंह कश्यप (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामकुमार कश्यप, निवासी भारापुर भौरी, कोतवाली बहादराबाद, राहगीरों से अभद्रता करते हुए मिला।

पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास करने पर भी आरोपी नहीं माना और पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। स्थिति को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button