उत्तराखण्ड
राजधानी के पॉश इलाके में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव मुख्यमंत्री आवास से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने एक कूड़ेदान के पास मिला है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।