Uncategorized

WB Panchayat Election Result: TMC ने 18000 सीटें जीतीं, भाजपा को मिलीं 4400 सीटें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। यहां आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के मतदान संपन्न हुआ था। उसमें लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला आज होगा।

तृणमूल कांग्रेस ने 18,606 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल वह 8,180 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 4,482 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2419 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वाम मोर्चा ने 1500 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1424 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 970 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 1080 से अधिक सीटों पर जीती है और 690 से अधिक पर आगे चल रही है। निर्दलीय जिसमें तृणमूल के बागी भी शामिल हैं, उन्होंने 1060 सीटों पर विजयी हुए हैं और 466 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर काफी मुखर हो गए हैं। वे पंचायत चुनाव के दौरान लगातार ग्राउंड जीरो पर रहे हैं और उन्होंने हिंसा को बहुत नजदीक से देखा भी है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को राज्य में राजनीतिक हिंसा पर तंज कसते हुए कहा, बंगाल के दो दुश्मन हैं, हिंसा और भ्रष्टाचार।

राज्यपाल ने चुनाव में हिस्सा लेने वाली सभी उम्मीदवारों को बधाई भी दी। राज्यपाल का यह बयान राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर आया है, जिसकी गिनती आज जारी है। राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि चुनाव किसी की शारीरिक ताकत मापने का आधार नहीं है।

पंचायत चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा, मैं भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। लोकतांत्रिक चुनाव में, कोई विजेता या हारने वाला नहीं होता है। अब आत्मनिरीक्षण का समय है। लोकतांत्रिक चुनाव मैत्रीपूर्ण ढंग से होने चाहिए न कि घृणा या हिंसा फैलाकर होने चाहिए।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन भी जगह-जगह से हिंसक झड़पों जारी रहीं। मतगणना से पहले ही हिंसा की खबरें आने लगी थीं। दिनहाटा, हावड़ा, बशीरहाट, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर बमबाजीझड़पों की खबरें हैं। कई जगह सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। इस बीच  मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। राज्य में कुल 339 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी पार्टिया भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस काफी पीछे चल रही हैं।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणामों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने 16,000 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस 3,000 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 3,700 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 800 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वाम मोर्चा ने 1300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 600 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 800 से अधिक सीटों पर जीत हासिल किया है और 250 से अधिक पर आगे चल रही है।

ग्राम पंचायत की कुल सीटें और 63,229 हैं। अभी तक केवल ग्राम पंचायत के वोटों की ही गिनती हो पाई है। ग्राम समिति और जिला परिषदों के वोटों की गिनती इसके बाद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button