उत्तर प्रदेश में अचानक से बदला मौसम, 38 जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट; चार डिग्री लुढ़का पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों समेत प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बादलों की सक्रियता का असर पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा।
इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
बृहस्पतिवा को बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज और हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बांदा में 21.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।
यहां मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी।
झोंकेदार हवा (गति 30 से 40 किमी/घंटा)) की संभावना
अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, भदोही, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी।
