Uncategorizedदेश

चेतावनी: अधिक नमक का सेवन भी बेहद हानिकारक, समय से पहले मृत्यु का बढ़ा देता है खतरा

अधिक मात्रा में चीनी के सेवन को डायबिटीज के प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है। इतना ही नहीं अधिक चीनी या मीठी चीजों का सेवन मोटापा और इससे संबंधित कई तरह की अन्य बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ चीनी ही नहीं नमक का भी अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है।

सामान्यतौर पर अधिक मीठी चीजों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में तो बात की जाती रही है, हालांकि अधिक नमक के सेवन और इससे होने वाली समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान कम ही जाता है। पर अध्ययन बताते हैं कि यह चीनी की तरह ही नुकसानदायक हो सकता है।

नमक, लगभग 40% सोडियम और 60% क्लोराइड से बना होता है। भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे अति आवश्यक माना जाता है। मांसपेशी और तंत्रिकाओं के कार्य के लिए यह आवश्यक खनिज है। हालांकि डॉक्टर्स इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करने की सलाह देते हैं। नमक या नमक वाली चीजों का अधिक सेवन शरीर पर कई प्रकार के अल्पकालिक और दीर्घावधि दोनों तरह के दुष्प्रभावों का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक नमक का सेवन करने वाले लोगों में समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर का कारक

अधिक मात्रा में नमक के सेवन के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को सबसे सामान्य माना जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने को हृदय रोगों और हार्ट अटैक के प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है। समीक्षा में विशेषज्ञों ने बताया गया है कि नमक का सेवन अगर कम कर दिया जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। विशेषकर भोजन में ऊपर से नमक मिलाने को विशेषज्ञ अधिक हानिकारक मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button