उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है।प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब आठ सितंबर को परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है। प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब आठ सितंबर को परिणाम आएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर दारा सिंह चौहान ने एक वर्ष बाद ही सपा और विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके बाद खाली सीट पर आज मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। इस तरह से छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है।

विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को 239 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 455 बूथों पर मतदान हो रहा है। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डाल रहे हैं। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button