
दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। न्यू अशोक नगर में आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही काउंटर पर भीड़ है। पहली बार मतदाता इशिता ने कहा, “मैं 21 साल की युवा हूं इसलिए मैं चाहूंगी कि सरकार बेरोजगारी को और अधिक लक्षित करे और अधिक अवसर पैदा करे। यह मुफ़्त-मुफ्त तो हर कोई कर रहा है लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हमारे पास युवा सशक्तिकरण हो।”राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। 8 फरवरी को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया मतदान
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया। अलका लांबा ने कहा, “मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे(उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। लोगों ने 10 वर्षों दिल्ली को 20 साल पीछे जाते हुए देखा है। हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए था लेकिन हम पीछे रह गए। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के जागरुक मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे और मुद्दों पर मतदान करेंगे”
वीरेंद्र सचदेवा ने किया मतदान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।



