देश

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, बिष्णुपुर जिले में दो गुटों के बीच गोलीबारी, घर-स्कूल जलाए

मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) रुकने का नाम नहीं ले रही है। बिष्णुपुर जिले (Bishnupur district) में शनिवार देर शाम दो समूहों के बीच गोलीबारी (firing between two warring groups) शुरू हो गई। महिलाओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुकी समुदाय के सौ से अधिक लोगों ने बिष्णुपुर जिले की ट्रोबुंग ग्राम पंचायत (Trobung Gram Panchayat) में मैतेई समुदाय के कुछ घर और एक स्कूल जला दिया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया। कुंबी से भाजपा विधायक सनासम प्रेमचंद्र सिंह ने बताया, ये सभी चुराचांदपुर जिले से आए थे और अचानक हमला बोल दिया।

मणिपुर में 80 से अधिक दिनों से जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का वीडियो सामने आया था। जिसने पूरे देश को दहला दिया है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक की उम्र 19 साल और दूसरा जुवेनाइल है। अब तक इस मामले में कुछ छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button