उत्तराखण्ड

रिकॉर्ड पर्यटकों के साथ शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी

इस वर्ष 35,261 पर्यटकों ने किया दीदार

पार्क प्रशासन को हुई 66.96 लाख रुपये की आय

जोशीमठ । विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स (फूलों की घाटी) नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। शनिवार को पार्क प्रशासन की टीम घाटी का भ्रमण कर वापस घांघरिया पहुंची और यहां फूलों की घाटी के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर इस वर्ष के पर्यटन सत्र का समापन किया।
इस वर्ष फूलों की घाटी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद दर्ज की गई। एक जून से 31 अक्टूबर तक कुल 35,261 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। इससे पार्क प्रशासन को 66 लाख 96 हजार 400 रुपये की आय प्राप्त हुई। खास बात यह रही कि इस वर्ष घाटी में रिकॉर्ड संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचे।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी प्रत्येक वर्ष एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाती है। घाटी के बंद होने के बाद अब यहां पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
वहीं, शीतकाल के दौरान पार्क प्रशासन के कर्मचारी घाटी की सुरक्षा और वन्यजीवों की निगरानी के लिए लंबी दूरी की गश्त जारी रखेंगे। इसके साथ ही प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button