उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी: खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक की मौके पर ही मौत

उत्तरकाशी। जनपद के तहसील बडकोट क्षेत्र अन्तर्गत कुर्सिल नगाणगांव मोटर मार्ग पर एक बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
सूचना पाकर पुलिस घटना स्थान हेतु रवाना हुई । थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया सुबह करीब 3-4 बजे संतोष (26) पुत्र बूटा राम निवासी स्यालव थाना बड़कोट नगाड़ से बुलोरो UK03- TA1142 लेकर बड़कोट के लिए चला था। कुछ देर बाद वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली, वाहन एक किलोमीटर आगे सड़क से नीचे करीब 80 मीटर नीचे गिर गया।
जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई । आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।




