उत्तराखंड में मौसम का बड़ा बदलाव, बारिश–बर्फ के बीच स्कूल–आंगनबाड़ी बंद
देहरादून , टिहरी और उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेगा रहेगा बंद

देहरादून । उत्तराखंड में आखिरकार बारिश-बर्फबारी का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शुक्रवार को मैदानों में बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे और सूखी ठंड से राहत भी मिली। उधर मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। इस मौसमी बदलाव से पर्यटन व्यवसायी, होटल संचालक और किसान खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन आम लोगों के लिए कुछ असुविधाएं भी बढ़ गई हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से देहरादून , टिहरी और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इसी को ध्यान में रखते हुए टिहरी जिला प्रशासन ने 24 जनवरी (शनिवार) को जिले भर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से देहरादून , टिहरी और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25-26 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार है।
नंदा की चौकी में 22.5, मोहकमपुर में 17.0 और हाथीबड़कला में 11.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक जिले भर की बारिश की बात करें तो यहां 17.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।




