उत्तराखंड पंचायत चुनाव : एक वोट से मिली रजनी देवी को जीत, 23 साल के नितिन टॉस से बने प्रधान

देहरादून । उत्तराखंड में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। चमोली जिले में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। प्रधान पद के लिए मुकाबले ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. कई जगहों पर जहां कांटे की टक्कर देखने को मिली, वहीं एक ग्राम पंचायत में प्रधान का फैसला टॉस से करना पड़ा और महज 23 साल का युवा ग्राम प्रधान बन गया.

चमोली जिले की ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 383 वोट डाले गए. नतीजों में नितिन और रविंद्र दोनों को 138-138 वोट मिले. इस टाई की स्थिति के बाद साढ़े 10 बजे टॉस कराया गया, जिसमें नितिन को विजेता घोषित किया गया. नितिन गोपेश्वर पीजी कॉलेज में एमए (अर्थशास्त्र) के छात्र हैं और एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं. वह 2022-23 में कॉलेज छात्रसंघ के महासचिव भी रह चुके हैं. उनकी इस अप्रत्याशित जीत से गांव और समर्थकों में उत्साह है. उनकी उम्र 23 साल है.
वहीं, चमोली के ही नारायणबगड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोट में प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को पहले 72-72 वोट मिले. स्थिति साफ न होने पर दोबारा मतगणना कराई गई, जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप को 72 वोट मिले. इस तरह रजनी देवी महज एक वोट से चुनाव जीत गईं. इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत कितनी महत्वपूर्ण होती है.

लाइव अपडेट
कर्णप्रयाग से ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम
1 . चौकी राखी देवी
2 . कमेड़ा भागवत प्रसाद
3 . दुवा महावीर
4 . काण्डा यशवंत सिंह
5 . बरतोली बीरा देवी
6 . ढमढमा रमेश सिंह
7 . मझखोला सुमेदा बिष्ट
8 . सुनाक संजय सिंह
9 . औव्याग्वाड चंदा चौधरी
12 . खरसांई शिवानी
22 . दियारकोट बलदेव सिंह
45 . घतोडा जयवीर सिंह
47 . गवनी धीरेन्द्र सिंह
52 . बैनोली भगतपाल
55 . कल्याणी कविता देवी
57 . छातोली सरोजनी देवी
76 . सुनाली सावित्री देवी
देवाल विकासखण्ड क्षेत्र पंचायत पद के घोषित परिणाम
सेलखोला वार्ड चन्द्रा देवी ग्राम.सेलखोलाए पोस्ट. देवाल
सवाड वार्ड दलवीर राम ग्राम.सवाड़ए पोस्ट.सवाड़ एदेवाल
देवाल ब्लॉक ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम
देवाल (सेलखोला ) कविता मिश्रा
कैल नीमा मिश्रा
हाटकल्याणी मनोज कुमार
अट़ठू उमेश चन्द्र
देवसारी सुनीता देवी
कोठी लक्ष्मी देवी
सवाड आशा धपोला
झलिया दलवीर सिंह
ताजपुर मदन मोहन
अंकिता एक वोट से जीतीं
चातरा पंचायत से प्रधान पद पर शीला नौटियाल भारी मतों से जीतीं
चकराता के चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण जीते
विकासखंड चकराता का परिणाम
पर्ची से हुआ निर्णय
रुद्र्प्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव में पर्ची से लक्ष्मी देवी प्रधान घोषित हुई। उन्हें और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची से निर्णय हुआ।
विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे
देहरादून के 409 ग्राम पंचायत और 30 जिला पंचायत समिति क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना सुबह 8:00 से चल रही है। रायपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिल्ला से मगनपाल, सरधारा धनौला गांव से प्रधान सोनिया थापा, गांव थानो कोटि मैचेक से शिवानी सहित कई प्रत्याशी चुनाव विजेता रहे हैं। धीरे-धीरे चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं। विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे हैं।
एक वोट से जीती रजनी देवी
नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद पुनः मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।




