उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड : सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के हंगामा, मंत्रियों की होमवर्क की परीक्षा

गैरसैंण । उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई है। बता दें सत्र 19 से 22 अगस्त तक चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

सदन की कार्यवाही स्थगित

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में नियम 310 के अंतर्गत चर्चा की मांग की। कांग्रेस के सभी विधायक विरोध में खड़े हुए। प्रदेश ने कानून व्यवस्था को लेकर विरोध शुरू हुआ। विधायकों ने नैनीताल में हुए बवाल पर भी हंगामा किया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 11.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई।  विपक्ष के हंगामेदार रुख को देखते हुए सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के कुकृत्यों ने शर्मसार किया है। सभी विपक्षी विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल में आए और नारेबाजी शुरू कर दी।

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भेंट की। इस दौरान माननीय संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button