उत्तराखण्ड

यूपीयू ने दिवंगत साथी भास्कर पोखरियाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने अपने दिवंगत साथी भास्कर पोखरियाल के निधन पर शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।पोखरियाल का 9 अप्रैल को उपचार के दौरान एम्स दिल्ली में देहांत हो गया था। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी ने स्वर्गीय पोखरियाल के पुत्र से फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की हैं।

रविवार को परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में शोक सभा में शामिल पत्रकार साथियों ने पत्रकार साथी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर,सीमांत वार्ता व उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रीय अखबारों में अपने कार्यकाल की स्वर्गीय पोखरियाल अलग ही छाप छोड़ गए हैं। वे मिलनसार व मृदुभाषी थे। इस दौरान दो मिनट मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन शर्मा, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, यूनियन व उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, जिला महासचिव देहरादून दरबान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष देहरादून अनिल चंदोला, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष देहरादून के एस बिष्ट व मंगेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button