उत्तराखण्ड

न्यायालय में पेश न होने पर पुलिस ने घरों से पकड़ा, कोर्ट में किया पेश

बहादराबाद\हरिद्वार(बी बी चंदेला ) । न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में 28 अक्टूबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल पुत्र अजीम, शाकिर पुत्र अब्दुल रहीम और अजीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद तथा राहुल पुत्र सूरजभान निवासी नन्दपुरी, शांतरशाह शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, संबंधित अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल शाह आलम, चंदन चौहान, होमगार्ड अरविंद और कासिफ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button