पेपर लीक मामले में दून की सड़कों पर उतरे बेरोजगार

पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक, धक्का मुक्की व जमकर हंगामा हुआ और कई बेरोजगार बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सभा को संबोधित करते हुए यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई से जांच नहीं कराई तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीते रोज एसओजी ने उन्हें पूछताछ के लिए अकारण ही हिरासत में लिया। पंवार ने कहा कि जब पेपर शुरू होने के आधे घंटे बाद पेपर लीक हो जाता है और आज सोशल मीडिया का जमाना है तो अगर उन्होंने उन पेपरों को सोशल मीडिया में पोस्ट कर जनता व बेरोजगारों को जगाने का काम किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर सचिवालय कूच करने वालों में संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल, महासचिव कपिल, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संगठन सचिव जे पी ध्यानी, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुड़ाकोटी, प्रदेश सह संयोजक जसपाल चौहान, विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा, अशोक कुमार, अमन दास, हिमांशु मेहरा, त्रिभुवन चौहान, शंकर सिंह रावत सहित अनेक बेरोजगार युवा मौजूद रहे।




