उदयपुर: स्कूल के बाहर चाकूबाजी के बाद हिंसा, वाहनों और मॉल में लगाई आग, बाजार बंद, धारा 144 लागू

उदयपुर: उदयपुर शहर के भटियाणी चौहट्टा में शुक्रवार को सुबह एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्र को चाकू मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया। उदयपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। गुस्साए लोगों न बाजार बंद करा दिए। साथ ही कई जगह वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मामले को लेकर शहर में कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
आरोप है कि समुदाय विशेष के सहपाठी छात्र ने हमला किया। चाकू मारने की बात फैलने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारी एमबी अस्पताल में एकत्रित हो गए और नारेबाजी की गई।
उदयपुर में अगले कल रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट बैन
चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद के आदेश जारी किए। आज रात 10:00 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा उदयपुर में बंद रहेगी। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए इंटरनेट बैन की गई है।
देखते ही देखते आक्रोश बढ़ गया और संगठनों के कार्यकर्ता बाजार पहुंच गए। तनावपूर्ण स्थिति लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने धारा-144 लागू कर दी।



