दंगलेश्वर महादेेव मंदिर में जल चढ़ाने गई दो किशोरियों की नयार में डूबने से मौत
पौड़ी/सतपुली : दंगलेश्वर महादेेव मंदिर में जल चढाने गई, एक युवती और एक किशोरी की नयार नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की हैै। एक युवती और एक किशोरी दंगलेश्वर महादेेव मंदिर में जल चढाने गई थी। जल चढ़ाने से पहले दोनों नयार नदी में स्नान करने गई। इस दौरान पैर पिसलने से दोनों नदी में बह गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश की। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।
मृतकों में रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल एवम अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल हैं।
उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया ,जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।