उत्तराखण्ड
शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत
रुड़की। रुड़की में सेटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलोर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।
तीसरे मजदूर का चल रहा इलाज अस्पताल




