उत्तराखण्ड

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार/बहादराबादl, (बी बी चंदेला)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों व वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

रविवार को उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध मोटरसाइकिलों के साथ लोहे के पुल से नहर पटरी की ओर आ रहे हैं, जिनमें से एक बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अरमान (19 वर्ष) निवासी तेलीवाला, थाना गंगनहर और विनय (20 वर्ष) निवासी गणेशपुर, थाना कोतवाली गंगनहर बताए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने हंस फाउंडेशन के बाहर से चोरी की थी और उसे बेचने जा रहे थे।

पुलिस द्वारा बरामद बाइक की मुड़ी हुई नंबर प्लेट सीधी करने पर उसका नंबर UP20BZ 9601 पाया गया, जो पहले से दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे (मु0अ0सं0 101/26 धारा 303(2)) से संबंधित है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

 

कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम में यह लोग शामिल रहे
उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल बीरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल रणजीत सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button