उत्तराखण्डदेश

स्वतंत्रता दिवस पर शान से सीएम धामी ने लहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों को देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे।  कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला दिन बताया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया। राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।

Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse

देहरादून के परेड ग्राउंड में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। परेड में कदमताल के लिए जवान पहुंचे तो बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और लोग भी मौजूद रहे। वहीं, अमर उजाला की ओर से पिरान कलियर के झंडा चौक से शैफील्ड स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse

बदरीनाथ धाम में भी गूंजा भारत माता का जयघोष

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बदरीनाथ धाम में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के जयकारों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। धाम में धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का माहौल भी नजर आया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button