हादसा

श्रद्धालुओं का वाहन हाईवे पर पलटा, 17 घायल

देहरादून: रामपुर से गिरिजा मंदिर दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं का टेम्‍पो हाइवे पर पलट गया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट व नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा व पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से श्रद्धालु गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक वाहन की स्पीड तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ।

चालक हिमांशु ने वाहन को रोकने के लिए हैंड ब्रेक भी लगाए। लेकिन ओवरलोड सवारी होने की वजह से वाहन दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन साइन बोर्ड की वजह से रुक गया। अन्यथा वाहन खाई में गिर जाता। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए।

उपचार के लिए घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जिसमें से तीन घायलों को रेफर कर दिया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button