Uncategorizedउत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा: पैठाणी में बरात से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत और आठ घायल

पौड़ी:

सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बरात सिलोली गांव गई थी। देर शाम बरात विदाई के बाद वापस डोबरी लौट रही थी। इसी दौरान बरात से लौट रहा एक वाहन(मैक्स) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

पौड़ी जनपद के थाना क्षेत्र पैठाणी में बरात से लौट रहा एक वाहन(मैक्स) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दो घायलों का सीएचसी पैठाणी व छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बरातियों से भरी मैक्स दुर्घटना में चालक अंकित (25) पुत्र प्रकाश लाल निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिलोली, मेहरवान सिंह पुत्र केदार सिंह सिलोली, जांख निवासी कलम की बड़ी बेटी अंबिका (18) और पांच वर्षीय दृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष रमोला ने बताया कि 108 सेवा के सहयोग से दो घायलों को सीएचसी पैठाणी व सात को सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया गया। सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका ने दमतोड़ दिया। यहां से छह घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के उपचार को लेकर जिलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की है। वहीं डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल पौड़ी पहुंच घायलों का हालचाल जाना। मैक्स वाहन में 14 बराती सवार थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button