उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, एक महिला की मौत, 16 घायल

गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह ज्योर्तिमठ के पास ‘पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की मौत हुई है। यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं।

मृतका की पहचान आरती (44 वर्ष) के रूप में हुई है। श्रद्धालुओं से भरा यह वाहन बदरीनाथ यात्रा पर निकला था। पहाड़ी इलाके में तेज रफ्तार और घुमावदार सड़क को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकीय टीम लगातार निगरानी रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button