उत्तराखण्ड

टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग ही सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे। जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।

मृतकों का विवरण 

दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।

सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।

कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button