उत्तराखण्ड

हाईवे पर शराब के नशे में हुड़दंग तीन गिरफ्तार

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी) । शनिदेव मंदिर के पास मुख्य हाईवे पर शराब के नशे में सड़क पर झगड़ा और हुड़fदंग कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों के सरेआम आमदा-फौजदारी करने से हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को झगड़े की सूचना मिलने पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां संजय वर्मा, जुल्फाम और गौरव कुमार शराब के नशे में पुलिस टीम व आमजन के साथ विवाद करते मिले। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी संजय वर्मा (38) निवासी पुरानी तहसील रुड़की जुल्फाम (34) निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर और गौरव कुमार (38) निवासी श्री गणेश विहार रुड़की को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, हेड कांस्टेबल सुधाकर नाईक और हेड कांस्टेबल राजवर्धन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button