बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र से ढाई से तीन लाख नकदी और चांदी के आभूषण गायब

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला )l बहादराबाद क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के दानपात्र से करीब ढाई से तीन लाख रुपये की नकदी के साथ ही हनुमान जी के चांदी के आभूषण चोरी होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।
बताया जा रहा है कि मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है, लेकिन पिछली घटना के आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पुजारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में बार-बार चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ शर्मा ने एक लिखित तहरीर कोतवाली बहादराबाद को दी जिसमें साढ़े तीन लाख दान पत्र से तथा लगभग डेढ़ किलोग्राम के आसपास चांदी के हार व पैरों की कड़े बताएं गए हैंl पुलिस ने तुरंत जांच प्रारंभ कर दी है




