उत्तरप्रदेशराजनीति

मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी, मौके पर अधिकारी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके  घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर यहां  से 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी, जब सपा नेता के परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button