उत्तरप्रदेश

अमेठी में युवक ने दिनदहाड़े भाभी-भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, चीखें सुन दहल गया पूरा गांव

अमेठी। यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को युवक ने खेत में काम कर रही भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव की है। सुबह रामा (40) अपने बेटे आकाश (20) के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी समय रामराज उर्फ राजू पासी अपनी पत्नी रामलली और तीन नाबालिग बच्चों के साथ वहां पहुंचा। उसने कुल्हाड़ी से रामा और आकाश पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर गांववाले बीच बचाव करने पहुंचे। लेकिन, तब तक मां-बेटे बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इस बीच हमलावर पत्नी और बच्चों के साथ वहां से भाग गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी, मुसाफिरखाना पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
young man attacked mother-son duo with knife while they were working in field and killed them In Amethi
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। बताया गया कि रामराज उर्फ राजू पासी के खेत में तीन दिन पहले अज्ञात लोगों ने कीटनाशक दवा डाल दी थी। इससे उसकी धान की फसल पीली पड़ गई थी। रामराज को शक था कि उनके भाई उदयराज के बेटे आकाश (20) ने खेत में दवा डाली है। इसी शंका में उसने वारदात को अंजाम दिया।
मामले में मृतका रामा के भाई जगराम ने रामराज और उसके परिवार के लोगों पर हत्या करने के मामले में तहरीर दी है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रामराज और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button