उत्तराखण्ड

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, दो दिन बाद होने वाली थी शादी

चमोली। जनपद के थराली विकासखंड के गांव कुलसरी के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि युवक की शादी महज दो दिन बाद होने वाली थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी अनुसार 25 अप्रैल शनिवार को कुलसारी निवासी 30 वर्षीय आदित्य जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी मूल निवासी विजयपुर, हाल निवासी पीपलगैर (कुलसारी) ने अपने घर में जीवन समाप्त कर ली। परिवारजनों द्वारा आदित्य को कमरे में मृत अवस्था में पाया तो हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य जोशी विदेश में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था और अपनी शादी के लिए कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। कई नाते रिश्तेदार भी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे थे, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button