उत्तरप्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था

अंबेडकरनगर: दुष्कर्म के एक आरोपी की शुक्रवार सुबह पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरौला निवासी शादाब के खिलाफ बीते दिनों एक युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दायर हुआ था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। इस बीच शुक्रवार सुबह चार बजे करीब उसकी लोकेशन कटरिया याकूबपुर बाईपास के निकट मिली।

एएसपी के अनुसार, पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह बचने के लिए फायरिंग करते हुए कालेपुर चकमार्ग की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली शादाब के पैर में लगी जिसके बाद वह गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button