उत्तराखण्डकरिअर

जिलाधिकारी ने प्रगतिशील काश्तकार के सेब बगीचे में पहुंचकर, सेब के फलों को तोडने का शुभारंभ कर किया प्रोत्साहित

बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सातरतबे क्षेत्र के गिवाई जमखितोला निवासी प्रगतिशील काश्तकार दरबार सिंह परिहार के सेब बगीचे में पहुंचकर सेब के फलों को तोडने का शुभारंभ कर प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगतिशील किसान दरबार सिंह परिहार द्वारा गत वर्ष 5 नाली मैं गाला, रेडलम गाला व एम-9 प्रजाति के 250 सेब पौध का रोपण किया गया था, जिसमें प्रथमबार फल आया है, जो काश्तकार की कल्पना से भी बहुत अधिक है।

उन्होंने कहा कि काश्तकार सेब बगीचे में सेब के साथ ही बंदगोभी का भी उत्पादन कर रहे है, जिससे काश्तकार को आर्थिक लाभ होगा वहीं किसानों की आय दोगुनी करने की परिकल्पना भी साकार हो रही है। उन्होंने काश्तकार के मेहनत की सराहना की। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को जनपद में सेब उत्पादन को और बढावा देने के निर्देश देते हुए अन्य किसानों को प्रगतिशील सेब उत्पादकों के बगीचों का भ्रमण कराने को कहा, ताकि वे भी सेब उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करने को प्रेरित हो सके।

जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रगतिशील किसान दरबान सिंह परिहार द्वारा प्रयोग के तौर पर गाला, रेडलम गाला व एम-9 प्रजाति के 250 सेब के पौध लगाये गये, जिनमें प्रथम बार काश्तकार की कल्पना से अधिक फल आया है। बाजार में 150 से 180 तक सेब के दाम के हिसाब से काश्तकार को अधिक मुनाफा होगा। उन्होंने बताया कि काश्तकार इसके अतिरिक्त 20 नाली में 533 सेब पौध लगाये गये है, जो 80 प्रतिशत राज्य सहायता के तहत उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने बताया कि काश्तकार को सेब बगीचा के विस्तारीकरण के लिए विभाग द्वारा राष्टीय कृषि विकास योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर 500 सेब पौध उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन व उद्यान विभाग किसानों के साथ है, हरसंभव सहायता की जायेगी।

इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आर. के सिंह, सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी सहित काश्तकार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button