उत्तराखण्डकरिअर

देहरादून में ‘खेल महाकुम्भ- 2022’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, खिलाड़ियों को दी जाने वाले पुरस्कार राशि बढ़ाने का किया ऐलान 

देहारदून। उत्तराखंड के देहरादून में आज गुरुवार को राज्य स्तरीय ‘खेल महाकुम्भ- 2022’ का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया और खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया है।महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाले पुरस्कार राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में 31.18 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खेल ध्वज का ध्जारोहण कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। खेल मंत्री रेखा आर्य भी उद्घाटन के दौरान मौजूद रहीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों से प्रतिभाग कर रही टीमों के खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया।

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल, फुटबाल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जूडो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी के साथ ही योग और मल्लखंब की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। खेल महाकुंभ में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री धामी ने स्वागत करते हुए कहा इस महाकुंभ का उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ में आए खिलाड़ियों की ऊर्जा देखकर ये साफ हो गया है अब पहाड़ की जवानी बेकार नहीं जाएगी। सीएम धामी ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही महिला खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की। सीएम की घोषणा के मुताबिक अब खिलाड़ियों को इतनी पुरस्कार राशि मिलेगी।

खेल  प्रतियोगिता       विजेता का स्थान      पुरस्कार राशि

न्याय पंचायत             प्रथम                    300 रूपए

स्तरीय प्रतियोगिता      द्वितीय                  200 रूपए

तृतीय                    150 रूपए

ब्लॉक स्तरीय प्रति.     प्रथम                    500 रूपए

द्वितीय                  400 रूपए

तृतीय                    300 रूपए

जिला स्तरीय प्रति.   प्रथम                    800 रूपए

द्वितीय                  600 रूपए

तृतीय                    400 रूपए

राज्य स्तरीय प्रति.     प्रथम                    1500 रूपए

द्वितीय                  1000 रूपए

तृतीय                    700 रूपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरियों में खेल कोटा फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है। सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों की बेहतर ट्रेनिंग और विश्व स्तरीय सुविधा के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला लिया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button