उत्तराखण्ड
हरिद्वार में दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने देहरादून में खुद को मारी गोली, मौत

हरिद्वार/देहरादून। हरिद्वार में शनिवार को हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार कर फरार हुए आरोपी ने रविवार को घेराबंदी के दौरान देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार से पुलिस टीम भी देहरादून में मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां ठहरा हुआ था। पुलिस पहुंची तो उसने गाेली चला दी।




