Uncategorized

टिहरी की श्रुतिका का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार-2023 के लिए चयन

श्रुतिका के अलावा तीन और भारतीय चयनित

लैंगिक समानता व पर्यावरण के क्षेत्र में भारतीय युवाओं ने बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार-2023 के लिए चयनित 50 अभ्यर्थियों में टिहरी गढ़वाल में कार्य कर रहीं श्रुतिका भी शामिल है। श्रुतिका उत्तराखंड में सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन में कार्यक्रम प्रमुख हैं।श्रुतिका के अलावा भारत के तीन अन्य को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अलग अलग देशों के 50 युवाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों में सामाजिक उद्यम, पर्यावरण, नवाचार व मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं को दिए जाते हैं। 15-29 वर्ष के ये युवा संयुक्त राष्ट्र के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भी योगदान दे रहे हैं।

राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पेट्रीसिया ने कहा, हर साल मैं उन परिवर्तनकारी कार्यों से अभिभूत होती हूं, जो ये युवा एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए कर रहे हैं। इन 50 युवाओं को राष्ट्रमंडल के ईयर ऑफ द यूथ वर्ष में सम्मानित किया जा रहा है।
*ये हैं चार भारतीय*
अक्षय मकर

जलवायु परिवर्तन श्रेणी में चयनित एसडीजी 13 अक्षय क्लाइमेटेंजा सोलर कंपनी के सीईओ हैं। यह कंपनी कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में काम करती है।

सौम्या डाबरीवाल

सौम्या को पुरस्कार के एसडीजी 5 लैंगिक समानता श्रेणी में चुना गया है। घाना में लड़कियों की परेशानी को देखते हुए इनके द्वारा दोबारा इस्तेमाल वाले पैड मुहैया कराए जाते हैं।

श्रुतिका
उत्तराखंड में सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन में कार्यक्रम प्रमुख श्रुतिका को एसडीजी 4 गुणवक्तापरक शिक्षा श्रेणी में चुना गया है। वह दलाई लामा फेलो हैं।

कौशल शेट्टी
गैर-लाभकारी संगठन नोस्टोस होम्स के सह- संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल को एसडीजी 11 टिकाऊ शहर व समुदाय श्रेणी के अंतर्गत चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button