उत्तराखण्ड

टिहरी: थत्यूड़ में सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, कई विकास योजनाओं की दी सौगात

थत्यूड़ (टिहरी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ पहुंचकर तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार टिहरी झील क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिवाड़ गांव को पर्यटन ग्राम घोषित कर क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कद्दूखाल में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन एवं पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button