Uncategorizedदेशराजनीति

हिमाचल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, खरगे-राहुल हुए शामिल

शिमला: शिमला के रिज मैदान पर चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे. प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। राहुल गांधी ने इसके लिए प्रतिभा सिंह को बधाई दी।

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button