उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी श्री विकास धूलिया जी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि विकास धूलिया जी ने पत्रकारिता के उच्च मापदंडों को स्थापित करने का कार्य किया। वह दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है।

विकास धूलिया एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा योगदान दिया और उत्तराखण्ड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर गहन पकड़ रखते थे।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button