देशधर्म-संस्कृति

आंध्र प्रदेश में एकादशी के अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

सीएम नायडू ने जताया शोक, मंत्री मौके पर पहुंचे, सुरक्षा बढ़ाई गई

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास भीड़ का दबाव अचानक बढ़ने से अफरा-तफरी मची और कई लोग गिरते-पड़ते रौंदे गए।

मुख्यमंत्री का बयान — शोक व्यक्त, अधिकारियों को मिले निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा करने को कहा है।

मंत्री मौके पर पहुंचे, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी घटनास्थल पहुंचे और मंदिर प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से कहा गया कि भारी भीड़ की वजह से हालात बेकाबू हुए। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button