Uncategorizedदेशमनोरंजन

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर हासिल किया ताज

एक मजेदार मुकाबले के बाद भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

31 फाइनिस्ट के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया।

मिस इंडिया 2022 में सेलेब्स का जलवा
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जैसे ही फिल्मी सितारे उतरे, तो हर किसी की नजरें उन पर रुक गईं। तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां कहर ढा रही थीं। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लगीं। वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलीगेंट लग रहा था। 

बतौर जज शामिल हुए ये सेलेब्स
साल 2022 की मिस इंडिया को चुनने की जिम्मेदारी एक लंबी पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए। इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button