Uncategorizedविदेश

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, दो की मौत, दो संदिग्ध धरे गए

वॉशिंगटन: अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी होने की खबर आ रही है। इसमें दो लोगों की मौत होने और एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना यहां के एक जनजाति बहुल इलाके में घटी है। पुलिस ने तीन में से दो संदिग्धों को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, वॉशिंगटन के उत्तरपूर्व में हडसन नदी के किनारे बसे कॉलविल ट्राइब्स रिजर्वेशन में गोलीबारी होने की सूचना सामने आई है। समाचार एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया है कि गोलीबारी की इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक पुलिस अधिकारी घायल है। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद भागे हमलावरों को पुलिस तलाश कर रही है। आसपास के इलाके के पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। कॉलविल ट्राइब्स रिजर्वेशन एक जनजातीय इलाका है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दो लोगों की लाश मिलने और एक पुलिस अधिकारी के घायल मिलने के बाद इस घटना के तीन में से दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया गया है।पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान करी पिंखम और जाचरी होल्ट के रूप में की है। तीसरे संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button