उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

कांवड़ियों की सेवा को सेवा भारती का फर्स्ट एड शिविर

बहादराबाद, हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए सेवा भारती ने जटवाड़ा पुल, बोंगला बहादराबाद स्थित शनि मंदिर के पास फर्स्ट एड शिविर लगाया है। शिविर का उद्घाटन विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप ने किया।


वीर प्रताप ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं। लंबी यात्रा के दौरान कई कांवड़ियों को थकान, कमजोरी, चोट या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में फर्स्ट एड शिविर जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए राहत का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर विभाग विद्यार्थी प्रमुख रोहित चौहान, खंड सेवा प्रमुख रजनीश चौहान, मंडल कार्यवाह अर्जुन चौहान, एकांशी चौहान, डॉ. मयंक, डॉ. मुकेश चिरंजीव समेत सेवा भारती के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button